किरीबुरु के वनकर्मियों ने स्वच्छता ही सेवा, के उद्देश्य से झरना की साफ सफाई की

various

वन क्षेत्र में गंदगी रहने से वन्य जीवों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है--- शंकर भगत 

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

गुवा।वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सारंडा वन प्रमंडल अन्तर्गत ससंगदा प्रक्षेत्र, किरीबुरु के वनकर्मियों  आज स्वच्छता ही सेवा है के उद्देश्य से आज प्रोस्पेक्टिंग झरना की साफ सफाई की।

 यह कार्यक्रम सारंडा डीएफओ अभिरुप सिन्हा के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाने वाला वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर आयोजित किया गया । जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण हेतु जागरूक करना है।  वन क्षेत्र के पदाधिकारी शंकर भगत ने बताया कि वन्यप्राणियों व पर्यावरण की रक्षा को लेकर आठ अक्टूबर तक सारंडा क्षेत्र मे जागरुकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण आदि अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। वन क्षेत्र में गंदगी रहने से वन्य जीवों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लोगो को भी जंगल में गंदगी नहीं फैलाना चाहिए, यह एक दंडनीय अपराध भी है।   वन संरक्षण की प्रक्रिया में बेहतर परिणाम के लिए सभी का वन व वन्यजीवों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। 
   इस दौरान शंकर पांडेय, शालिनी कन्डुलना, संगीता लकड़ा, सुनील सुन्डी, विजेन्द्र तामसोय , बासुदेव बिरुआ,  व अन्य लोग शामिल थे ।

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post