धनबाद के बैंक ऑफ इंडिया की करकेंद शाखा में भीषण आग, 40 लाख रुपए का हुआ नुकसान
न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
धनबाद-बैंक ऑफ इंडिया की करकेंद शाखा में शुक्रवार को भीषण आग लग गयी. इससे बैंक को करीब 40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है. शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका है. बैंक के आठ कंप्यूटर, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए. हालांकि आयरन चेस्ट में रखे 30 लाख रुपए और 70 लॉकर सुरक्षित हैं. आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी पर शीशा गिर गया. उससे वह घायल हो गया. अस्पताल में उसका इलाज कराया गया. रात साढ़े सात बजे तक 80 फीसदी आग पर काबू पाया जा सका था.
बैंक ऑफ इंडिया के उपप्रबंधक राजीव कमार ने बताया कि क्षति का आंकलन बाद में किया जाएगा. हालांकि आयरन चेस्ट में रखे 30 लाख रुपए और 70 लॉकर सेफ हैं. तीन से चार दिनों में यहां बैंकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. तब तक ग्राहक पुटकी और मटकुरिया स्थित गोधर शाखा और सीएचपी से लेन-देन कर सकते हैं.
ऐसी ही और खबरों के लिए देखें www.newsmediakiran.com
Related Post