सेल गुवा प्रबंधन ने गांव में किया मच्छरदानी वितरण

various

सेल गुवा प्रबंधन ने गांव में किया मच्छरदानी वितरण 

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता   

गुवा।सेल गुवा मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर के मार्गदर्शन में गुवा खदान प्रबंधन ने अपने परिधिय गाँव जोजोगुटु, राजाबेडा़, बाईहातु एवं तितलीघाट गांव के ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव हेतु मच्छरदानी उपलब्ध कराया। चारों गांवों के मुंडाओं ने गुवा प्रबंधन से मच्छरदानी प्राप्त कर अपने-अपने गांवों के तमाम जरुरतमंद ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी वितरण प्रारम्भ किया। जोजोगुटु के मुंडा कानुराम देवगम ने बताया की गुवा प्रबंधन की तरफ से जोजोगुटु एवं राजाबेडा़ गांव को 55-55 तथा बाईहातु व तितलीघाट गांव के लिये 50-50 मच्छरदानी उपलब्ध कराया गया है जिसे वितरण किया गया है।

ollow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post