झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची में झमाझम बारिश

various

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

Jharkhand Weather: रांची-धनतेरस पर झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश हुई. दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश होने लगी. बुधवार को भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.  
गढ़वा, गिरिडीह और कोडरमा में थोड़ी देर में बारिश
गढ़वा, गिरिडीह और कोडरमा जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. गरज के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

दक्षिणी भागों में तापमान में होगी वृद्धि
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के दक्षिणी भागों में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे (2-3 डिग्री सेल्सियस) की वृद्धि हो सकती है, जबकि शेष भागों में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

बुधवार को भी बारिश की संभावना
30 अक्टूबर (बुधवार) को झारखंड के दक्षिणी, मध्य एवं निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इसके बाद मौसम साफ हो सकता है. मौसम विभाग की मानें, तो एक नवंबर से बारिश नहीं होगी. आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

Follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

Subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post