झारखंड में नवरात्रि में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
रांची-नवरात्रि पर चारों पर आस्था का उल्लास है. श्रद्धालु मां दुर्गे की आराधना में लीन हैं. इस बीच लोगों में दुर्गा पूजा में मौसम का मिजाज जानने की उत्सुकता है. आइए जानते हैं कि नवरात्रि में झारखंड में मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग की मानें, तो पूजा के दौरान राज्य में बारिश के आसार हैं. कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. पांच और छह अक्टूबर को गरज या वज्रपात की आशंका है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
रांची और आसपास के इलाकों में भी अभी बारिश के आसार हैं. पांच अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने जारी पूर्वानुमान में बताया है कि इस दौरान आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे.
झारखंड में अभी बारिश होगी. हालांकि जोरदार बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. 10 अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है.
झारखंड में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पांच और छह अक्टूबर को राज्य में कहीं-कहीं पर गरज या वज्रपात हो सकता है. इसे लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की अपील की है.
follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran
subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI
Related Post