डालसा के सचिव ने रांची के थानों में कार्यरत पीएलवी के साथ की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसम्बर को

various

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची : झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष के मार्गदर्शन पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 दिसम्बर को व्यवहार न्यायालय, रांची में होना सुनिश्चित हुआ है। लोक अदालत की प्री-काउंसेलिंग बैठक जारी है, जो 13 दिसम्बर तक चलेगी। डालसा की तैयारी जोरों पर हैं। 
आज डालसा हॉल में डालसा सचिव कमलेश बेहरा की अध्यक्षता में थानों में कार्यरत डालसा के पीएलवी के साथ बैठक की गई, जिसमें डालसा सचिव कमलेश बेहरा, एलएडीसी डिपुटी चीफ राजेश कुमार सिन्हा उपस्थित थे।


बैठक में डालसा सचिव ने पहले उपस्थित सभी पीएलवी से मुखातिब हुए एवं उन्होंने थाना से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक नोटिस का तामिला कराने के लिए दिशा-निर्देश दिये, जिससे कि आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किया जा सके। डालसा सचिव ने पीएलवी के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व की भांति आगामी लोक अदालत में भी अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो इसके लिए आप अपने थाना क्षेत्र, अपने गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता फैलाएं एवं लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी प्रदान करें। 
डालसा सचिव ने कहा न्यायालय में कोई भी वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन वादकारी अपने वादों का निबटारा करा सकते हैं, जिससे समय व धन की बचत होगी। राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी आपराधिक सुलहनीय मामले, दीवानी से संबंधित मामले, श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्पाद से संबंधित मामले, चेक बाउंस के मामले, वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद एवं विवाह से संबंधित मामलों को चिन्हित करके पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।

ऐसी ही और खबरों के लिए देखें www.newsmediakiran.com

Related Post