रांची में प्रेक्षकों ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
रांची-झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के लिए मतदान (वोटिंग) के साथ-साथ मतगणना (काउंटिंग) की भी तैयारी की जा रही है. रांची के पंडरा में वोटों की गिनती की जाएगी. सामान्य और पुलिस प्रेक्षक ने रविवार को मतगणना स्थल पर सुविधाओं का जायजा लिया. वज्रगृह और स्ट्रॉन्ग रूम का भी टीम ने निरीक्षण किया और सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
प्रेक्षकों ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
रांची के पंडरा स्थित मतगणना स्थल का सामान्य प्रेक्षक वेकटेशपति (आईएएस), अमिताव बनर्जी (आईएएस), दिनेशन एच (आईएएस), शिवगणनम (आईएएस), आर गिरीश और पुलिस प्रेक्षक राहुल मलिक (आईपीएस) ने रविवार को निरीक्षण किया. सभी प्रेक्षकों द्वारा मतगणना स्थल की व्यवस्था की समीक्षा की गयी. इस दौरान प्रेक्षकों ने संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए. निरीक्षण क्रम में रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
पंडरा स्थित वज्रगृह के पूरे परिसर का अवलोकन
सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक द्वारा पंडरा स्थित वज्रगृह के पूरे परिसर का अवलोकन किया गया. इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुविधाएं दुरस्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया.
प्रेक्षकों ने स्ट्रॉन्ग रूम का भी किया निरीक्षण
सामान्य प्रेक्षक एवं पुलिस प्रेक्षक ने निरीक्षण के क्रम में स्ट्रॉन्ग रूम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के रख-रखाव की व्यवस्था, काउंटिंग कक्ष, पोलिंग पार्टी रूट, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मतगणना केंद्र के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, पंडाल, स्ट्रॉन्ग रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा कर्मियों, शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया.
Follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran
Subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI
Related Post