स्वीप आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी ने रांची के जेवीएम श्यामली में किया मतदान

various

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची-टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 के स्वीप आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वे वोट करने के लिए अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जेवीएम श्यामली पहुंचे और बूथ नंबर 374 पर मतदान किया.

महेंद्र सिंह धोनी जब मतदान करने बूथ पर पहुंचे, तो उनकी एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे. हर कोई सेल्फी लेने की कोशिश में लगा था. कड़ी सुरक्षा में वे बूथ पर पहुंचे और वोटिंग की. इस मौके पर स्वीप आइकॉन के साथ मतदानकर्मियों ने भी फोटो ली.  

झारखंड के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. शाम पांच बजे तक मतदाता मतदान कर सकेंगे. 1.37 करोड़ मतदाता 73 महिला और एक किन्नर समेत 683 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को है. 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी.

ऐसी ही और खबरों के लिए देखें www.newsmediakiran.com

Related Post