डी ए वी पब्लिक स्कूल,मनोहरपुर ओर माइंस चिड़िया में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

various

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

 गुवा-डी ए वी पब्लिक स्कूल,मनोहरपुर ओर माइंस चिड़िया में प्रकाश पर्व दीपावली और आस्था पर्व छठ के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में सी.सी.ए के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी सदनों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और बहुत ही सुंदर और आकर्षक रंगोली बच्चों के द्वारा बनाया गया तथा इस प्रतियोगिता का निरक्षण स्कूल के प्राचार्य शिव नारायण सिंह एवं शिक्षकों  के अगुवाई में हुआ स्कूल के प्राचार्य शिव नारायण सिंह ने बच्चों के इस उत्तम कार्य को सराहा एवं प्रोत्साहित किया साथ ही दीपावली एवं छठ पर्व के महत्व को बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक राकेश मिश्रा, कर्ण सिंह आर्य, संदीप चक्रवर्ती नित्यानन्द भोक्ता, मौसमी मजुमदार व अन्य द्वारा किया गया ।

Follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

Subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post