रांची: मतदान से एक दिन पहले घोषणा-पत्र जारी कर कांग्रेस विवादों में, निर्वाचन आयोग करेगा विधि-सम्मत कार्रवाई
न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
रांची:झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से एक दिन पहले झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा अपना घोषणा-पत्र जारी करने पर विवाद खड़ा हो गया है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर इस घोषणा-पत्र को जारी करने का यह आरोप लग रहा है कि उसने चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन किया है। सवाल उठ रहे हैं कि इतनी अनुभवी पार्टी ऐसी गंभीर गलती कैसे कर सकती है।
घोषणा-पत्र में कांग्रेस ने झारखंड में जातीय जनगणना कराने, 10 लाख युवाओं को रोजगार देने और अन्य लोकलुभावन वादे किए हैं। पार्टी ने फिर से गठबंधन सरकार बनाने का भी भरोसा जताया है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव से ठीक पहले इस प्रकार का घोषणा-पत्र जारी करना आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है और यह विधि-सम्मत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पर जो भी कानूनी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
निर्वाचन आयोग ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, और अब सभी की नजर इस पर है कि कांग्रेस के खिलाफ आयोग क्या कदम उठाएगा।
ऐसी ही और खबरों के लिए देखें www.newsmediakiran.com
Related Post