परिवर्तन सभा मझगांव से लौट रही बस में मृतका सुखमती सेवैयाँ को भाजपा प्रदेश ने सौपा 5 लाख मुआवजा राशि
न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
चाईबासा: विगत 30 सितंबर 2024 को मंझगांव विधानसभा क्षेत्र हाई स्कूल मैदान में परिवर्तन संकल्प सभा कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम से लौट रही कार्यकर्ताओं से भरी बस मंझारी थाना अंतर्गत ग्राम पिलका जाने वाली मार्ग विशालकाय गिरे बरगद पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई ।
इलाज के दौरान मंझगांव की बेटी सुखमती सेवैयाँ का निधन हो गया । निधन की जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी को दिया गया बाबूलाल मरांडी जी ने मृतक के माता पिता को 5 लाख की मुआवजा राशि प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई के माध्यम से उनके माता-पिता को सौपा । मृतक के माता पिता व ग्रामवासियों से आभार जताया । इस दौरान मृतक के आवास पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण , मंडल अध्यक्ष व समर्थक मौजूद रहे ।। सभी कार्यकर्ताओं ने दिवंगत बहन सुखमती सेवैयाँ को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
Follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran
subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI
Related Post