झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले एक अवर सचिव पर एक्शन, जानिए क्या है वजह?

various

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची-झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने सोमवार को मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के अवर सचिव संजय प्रसाद श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया. उनकी सेवा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग को वापस करने का निर्देश दिया है. आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में उन पर कार्रवाई की गयी है.  

सोमवार को कार्यालय परिसर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के प्रभारी/सदस्यों के साथ बातचीत के क्रम में मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग के अवर सचिव संजय प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से निलंबित करते हुए इनकी सेवा कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग को वापस करने का निर्देश दिया गया है.

झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी)के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों को समान अवसर प्राप्त हो, इसके लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किसी भी प्रत्याशी या राजनीतिक दल के प्रति किसी भी प्रकार के पक्षपात या किसी को विशेष संरक्षण देते पाए जाने पर चुनाव कार्य में लगे पदाधिकारियों पर सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश है.

ऐसी ही और खबरों के लिए देखें www.newsmediakiran.com

Related Post