प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई जाएगी काली पूजा
न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
चाईबासा : श्री श्री टुंगरी पूजा कमिटी, तारा मंदिर, टुंगरी, चाईबासा का प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी काली पूजा पूरे विधि-विधान के साथ धूमधाम से होगा । पूजा आयोजन को लेकर सोमवार को समिति के मुख्य संरक्षक बनवारी लाल नेवटिया एवं श्री प्रमोद कुमार नेवटिया के निर्देशानुसार श्री श्री टुंगरी पूजा कमिटी, तारा मंदिर, टुंगरी, चाईबासा बैठक किया गया ।
इस वर्ष कमिटी का 44वां वर्ष पूजा आयोजन का हो रहा है । इस 44वां वर्ष में काली पूजा को भव्य , शानदार एवं आकर्षक ढंग से मनाया जाएगा । पूजा में प.बंगाल के दीघा के रहने वाले शिवेंदु देवनाथ पंडाल निर्माता, चक्रधरपुर के श्रवण कुमार के द्वारा आकर्षक चलंत विधुत सज्जा , एवं प.बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा मां तारा प्रतिमा का रंग रोगन किया जा रहा । मां तारा का स्वर्ण भवन का भव्य पंडाल का निर्माण कार्य तथा आकर्षक चलंत विधुत सज्जा का कार्य प्रगति पर है । इस बार श्री श्री टुंगरी पूजा कमिटी, तारा मंदिर, टुंगरी, चाईबासा लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे । साथ ही पूजा में परंपरागत बंगाल के ढाकी एवं ढोल बजेगा ।पूजा के दौरान प्रति वर्ष की भांति भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण वितरण किया जाएगा ।
प्रत्येक वर्ष मां काली के दर्शन , भव्य पंडाल मनमोहक विद्युत सज्जा देखने तथा प्रसाद ग्रहण करने दूर-दूर से हजारों की संख्या में लोग आते है ।
कमिटी के संरक्षक बनवारी लाल नेवटिया, प्रमोद नेवटिया, अध्यक्ष रितेश चिरानियाँ, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, केशव प्रसाद, सचिव दिलीप खंडेलवाल, सह सचिव अमित दादीची, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह, सह कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, कार्यसमिति सदस्य, शंकर सिंह, सौमित्र कुमार, लालटू डे, दिनेश बुधीया, जितेंद्र मधेशिया एवं अन्य मोहल्ला के लोग उपस्थित थे ।
https://www.facebook.com/newsmediakiran
Subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI
Related Post