वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभागकिरीबुरु के तत्वधान में छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी सह जागरुकता रैली

various

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

गुवा-वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, सारंडा वन प्रमंडल अन्तर्गत ससंगदा प्रक्षेत्र, किरीबुरु के वनकर्मियों ने प्रोजेक्ट प्लस-टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर दो अक्टूबर को प्रभात फेरी सह जागरुकता रैली का आयोजन किया ।यह प्रभात फेरी सारंडा डीएफओ अभिरुप सिन्हा के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाने वाला वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर आयोजित किया गया है।इस जागरुकता रैली सह प्रभात फेरी में शामिल लोग जीव-जन्तुओं की करोगे रक्षा तभी होगी पर्यावरण की सुरक्षा, अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाओ, वृक्षों को नहीं काटो, जीव-जन्तुओं का शिकार नहीं करो आदि नारे लगा रहे थे ।
     3 अक्टूबर को उक्त कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय,करमपादा में चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , इसमें कुल 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता के विजेताओं को 04.10.2024 को करमपदा में  वन महोत्सव के अवसर पर माननीय विधायक श्री सोना राम सिंकु के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।  वन क्षेत्र के पदाधिकारी श्री शंकर भगत ने बताया कि वन्यप्राणियों व पर्यावरण की रक्षा को लेकर आठ अक्टूबर तक सारंडा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता, गांवों व स्कूलों में अन्य जागरुकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण आदि अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । इस दौरान शंकर पांडेय, मोनिका पूर्ति, शालिनी कन्डुलना, संगीता लकड़ा, सुनील सुन्डी, विजेन्द्र तामसोय, अमृत सुन्डी , मनोज मांझी आदि के अलावे स्कूली बच्चे शामिल थे ।

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post