झारखंड में कब तक हैं बारिश के आसार, कब से साफ होगा मौसम?

various

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची-झारखंड में 18 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं. 19 अक्टूबर से मौसम साफ हो सकता है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान और गिर सकता है.

रांची में छह मिमी के आसपास बारिश 
झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में कई स्थानों पर मंगलवार को बारिश हुई. राजधानी रांची में छह मिमी के आसपास बारिश हुई. जमशेदपुर में भी दो मिमी के आसपास बारिश हुई.

19 अक्टूबर से मौसम साफ होने का अनुमान
मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 18 अक्टूबर तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. 19 अक्टूबर से मौसम साफ होने का अनुमान है. मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान और गिर सकता है. अभी राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास है.

झारखंड में पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से म‍ध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश 16.2 मिमी चास (बोकारो) में रिकॉर्ड की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस मौसम केंद्र रांची में दर्ज किया गया.

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post