झारखंड कैबिनेट की बैठक 8 अक्टूबर को, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Politics

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

झारखंड कैबिनेट की बैठक 8 अक्टूबर को, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

रांची-झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद्) की बैठक आठ अक्टूबर को होगी. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शाम चार बजे से कैबिनेट की बैठक बुलायी गयी है. इसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगायी जाएगी.

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने जानकारी दी है कि झारखंड मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की बैठक आगामी मंगलवार यानी आठ अक्टूबर को होगी. झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शाम चार बजे से बैठक होगी.

झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट की पिछली बैठक 28 सितंबर को प्रोजेक्ट भवन में हुई थी. इसमें 49 फैसले लिए गए थे. हेमंत सोरेन कैबिनेट ने 49 प्रस्तावों को मंजूरी दी थी. इसमें रांची में नया मेडिकल कॉलेज और गंगा नदी पर फोर लेन पुल बनाने समेत कई अहम प्रस्ताव की स्वीकृति दी गयी थी.

Follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post