*संथाल-परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ से आदिवासी समाज पर मंडराता अस्तित्व का संकट,चंपाई सोरेन*
*संथाल-परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ से आदिवासी समाज पर मंडराता अस्तित्व का संकट,चंपाई सोरेन*
न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
सरायकेला।संथाल-परगना के विभिन्न इलाकों में हो रही बांग्लादेशी घुसपैठ के चलते आदिवासी समाज के अस्तित्व पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। दशकों से इन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी अब अपनी जमीनें और पहचान खो रहे हैं। दर्जनों गांवों की स्थिति ऐसी हो गई है कि वहाँ आदिवासी परिवार ढूंढने पर भी नहीं मिलते।यह बात पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने एक्स बाक्स पर लिखा है।
उन्होंने उदाहरण के तौर पर, पाकुड़ जिले के जिकरहट्टी गांव स्थित संथाली टोला अब पूरी तरह से संथाल परिवारों से खाली हो चुका है। इसी तरह मालपहाड़िया गाँव में आदिम जनजातियों का कोई भी सदस्य अब शेष नहीं है। सवाल यह उठता है कि आखिर इन गाँवों के भूमिपुत्र कहाँ गए? उनकी पुश्तैनी जमीनों और घरों पर किसने कब्जा कर लिया है?
स्थानीय लोगों ने बताया कि बरहेट के गिलहा गांव में एक आदिवासी परिवार की जमीन पर जबरन कब्रिस्तान बना दिया गया है। इस तरह की घटनाएँ कई जगहों पर सामने आ रही हैं, जहाँ आदिवासी अपनी जमीन और घरों से विस्थापित हो रहे हैं। वीर भूमि भोगनाडीह और उसके आस-पास के इलाकों में अब गिनती के ही आदिवासी परिवार बचे हैं।
इतिहास गवाह है कि बाबा तिलका मांझी, सिदो-कान्हू और अन्य वीर आदिवासियों ने कभी भी जल, जंगल और जमीन की लड़ाई में अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके थे। पर आज उन्हीं के वंशजों की जमीनों पर बांग्लादेशी घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं, और उनके घर-परिवारों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर भी सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
यह मुद्दा सिर्फ राजनैतिक नहीं, बल्कि एक सामाजिक संकट बन चुका है। अगर इस स्थिति पर अब भी चुप्पी साधी गई, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें कभी माफ नहीं करेंगी। आदिवासी समाज के अस्तित्व और उनकी सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की सख्त जरूरत है।
Related Post