मंईया सम्मान यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारी करें कार्यकर्ता: निरल पूर्ति
मंईया सम्मान यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर तैयारी करें कार्यकर्ता: निरल पूर्ति
न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
मंईया सम्मान यात्रा को लेकर मझगांव और कुमारडूंगी प्रखंड में कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक में शामिल हुए विधायक निरल पूर्ति
मझगांव: मंईया सम्मान यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता पंचायत और गांव–गांव में लोगों को जानकारी दें। यह बातें मझगांव और कुमारडूंगी प्रखंड में कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय निरल पूर्ति ने कहा। विधायक ने कहा कि 28 सितंबर को मंईया सम्मान यात्रा को लेकर मझगांव विधानसभा के दौरे पर आम सभा कार्यक्रम में शामिल होने महिला नेत्री कल्पना सोरेन, महुआ मांझी, बेबी, जोबा माझी जनता के पास पहुंच रही है। जिस प्रकार झारखंड के युवा मुख्यमंत्री महिलाओं को सम्मान देने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना शुरू किए हैं। उनके विरोध में भाजपा पूरी तरह खड़े दिख रही है । भाजपा को महिलाओं का सम्मान बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इस योजना को बंद करने के लिए कोर्ट के शरण में भी विपक्षी पहुंच गई है। उनके मकसद को पूरी तरह ध्वस्त करना है । इसको लेकर पूरे राज्य में झारखंड के महिला नेत्री भ्रमण कर लोगों से इसके बारे जानकारी दे रही है। खासकर झारखंड के महिलाओं को उनके सम्मान के बारे में महिला नेत्री बताएंगी। हमें भी पूरी तरह तैयार रहना है। झारखंड राज्य को किसी भी कीमत पर धर्म और संप्रदाय के हाथों नहीं डालना है। भाजपा सिर्फ बटवारा का राजनीतिक करना जानती है । इस बार जनता पूरी तरह मन बना चुकी है, जिससे झारखंड से भाजपा को साफ किया जा सके। राज्य के भाजपा नेताओं में दम नहीं है , इसलिए दूसरे राज्य के नेताओं का जमावड़ा झारखंड में लगना शुरू हो चुका है। भाजपा चुनाव को देखते हुए एक माहौल बनाने का प्रयास करती है। लेकिन झारखंड की जनता सब समझ चुकी है। इसलिए कार्यकर्ता मंईया सम्मान यात्रा के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम को पंचायत–पंचायत और गांव-गांव में लोगों को जागरूक करें । हर पंचायत और गांव से लोग शामिल हो यह सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिससे मझगांव विधानसभा में मंईया सम्मान यात्रा को ऐतिहासिक बनाया जा सके। बैठक में मझगांव और कुमारडूंगी के झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड और पंचायत स्तर के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए।
follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran
subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI
Related Post