मंगल पांडे का विपक्ष पर तीखा हमला: बयान को निरर्थक बताया
न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
*पटना:* बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने विपक्ष के नेता पर करारा हमला करते हुए उनके ताज़ा बयान को अप्रासंगिक करार दिया। उन्होंने कहा, "जिस व्यक्ति ने रेलवे की जमीन बेचकर अपनी अटूट संपत्ति बनाई हो और अपने परिवार को रेलवे की संपत्ति के दम पर आगे बढ़ाया हो, उस व्यक्ति के बयानों का कोई औचित्य नहीं है।"
यह बयान विपक्ष द्वारा राज्य सरकार की नीतियों और प्रशासनिक कार्यों पर की गई आलोचनाओं के जवाब में आया। मंगल पांडे ने आगे कहा, "रेल मंत्री के रूप में रहते हुए उन्होंने जो कार्य किए, आज वही उनके लिए सवाल खड़े कर रहे हैं। अगर उस समय उन्होंने यह सब ध्यान में रखा होता, तो आज उन्हें यह स्थिति नहीं देखनी पड़ती।"
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति पर पहले से ही कई मामले चल रहे हों, वह जनता के सामने ऐसे बयान देकर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है। उनके इस बयान से स्पष्ट होता है कि वे विपक्ष के आरोपों का जोरदार जवाब देने के लिए तैयार हैं और राज्य सरकार की नीतियों का बचाव करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran
subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI
Related Post