Ranchi news-तमाड़ विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह कल
• बोड़ेया में आयोजित मिलन समारोह में करण महतो आजसू पार्टी में होंगे शामिल
न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
रांची : आजसू पार्टी द्वारा राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कल दिनांक 3 अक्टूबर दिन बुधवार को तमाड़ विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मलेन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सलगाडीह इंटर कॉलेज मैदान, तमाड़ में किया जाएगा। मौके पर सभी चूल्हा प्रमुख पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में अपने पद की शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
• मिलन समारोह का होगा आयोजन :
गीतांजलि बैंक्वेट हॉल, बोड़ेया, रांची में 3 अक्टूबर को पार्टी द्वारा मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया है। इस मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में करन महतो अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
• सतीघाट मंदिर निर्माण हेतु भूमि एवं शिला पूजन कार्यक्रम कल
सिल्ली विधानसभा अंतर्गत सोनाहातु के बारेंदा स्थित महातीर्थ सतीघाट मंदिर निर्माण हेतु भूमि एवं शिला पूजन कार्यक्रम का आयोजन कल किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से शामिल होंगे।
follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran
subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI
Related Post