Jharkhand Cabinet: मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी
न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
Jharkhand Cabinet: रांची-झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) की बैठक सोमवार को प्रोजक्ट भवन में हुई. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 30 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली. कैबिनेट ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इस वर्ष दिसंबर महीने से महिलाओं को बढ़ी हुई राशि उनके खाते में भेजी जाएगी.
दिसंबर से खाते में आएंगे 2500 रुपए
हेमंत सोरेन कैबिनेट ने सोमवार को झारखंड की करीब 50 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात दी है. दिसंबर से इनके खाते में 2500 रुपए आएंगे. झारखंड कैबिनेट ने मंईयां सम्मान योजना की राशि एक हजार से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी है.
follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran
subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI
Related Post