पाटन के किसैनी अगनवा खैरका जंगल से 63 वर्षीय व्यक्ति अवधेश सिंह का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस
जिला परिषद संग्राम सिंह अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में मृतक का करवाया पोस्टमार्टम
न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
पलामू:मेदिनीनगर।पाटन थाना क्षेत्र के कोलहुआ किशैनी गांव निवासी स्वर्गीय रामेश्वर सिंह के पुत्र अवधेश सिंह उम्र 63 वर्ष का शव पाटन थाना क्षेत्र के अगनवा खैरका जंगल से पाटन थाना की पुलिस ने बरामद किया है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि अवधेश सिंह शनिवार की सुबह अपने घर से खाना पीना खाकर मवेशी चराने निकले थे।जिसके बाद से वह अपने घर नही लौटे।घर नही लौटने पर परिजनों के द्वारा सभी जगहों पर उनकी खोज बीन की गई।
इसके बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया। रविवार की सुबह परिजन उनकी तलाश में निकले तो पता चला कि अवधेश सिंह का शव अगनवा खैरका जंगल में पड़ा हुआ है। इसके बाद परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी पाटन थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने ही पाटन थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पाटन पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में मृतक का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं। .
बताते चलें की संग्राम सिंह पाटन क्षेत्र के किसी भी ग्रामीण जनता के सुख दुख में दिन-रात खड़ा रहते हैं।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।वही मौके पर उपस्थित संग्राम सिंह ने कहा कि पाटन थाना क्षेत्र में अभी तक कई लोगों की हत्या हो चुकी है परंतु पाटन थाना की पुलिस की लापरवाही से अभी तक किसी का उद्भेदन नही हो पाया है।
Follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran
Subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI
Related Post