पलामू में दादा ने आठ वर्षीय पोते की गला दबाकर की हत्या, आहर से शव बरामद

Crime

पलामू में दादा ने आठ वर्षीय पोते की गला दबाकर की हत्या, आहर से शव बरामद

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

हुसैनाबाद (पलामू): दादा पोते का रिश्ता बहुत खास होता है, इस रिश्ते पर आधारित कहावत भी है की मूल से ज्यादा ब्याज प्यार होता है। लेकिन इस रिश्ते को शर्मशार करने की घटना सामने आई है। जहां एक दादा ने अपने पोते की गला दबाकर हत्या कर दी, यह हृदयविदारक घटना
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी कला पंचायत के होलेया गांव में  सामने आई है, जहां दादा पर पोता की हत्या कर आहार में शव को फेकने का आरोप लगा है। मृतक 8 वर्षीय शुभम कुमार के परिजनों ने बताया कि उनका लड़का गुरुवार की शाम लगभग 5:30 बजे दूध लेने गांव के ही प्रमोद सिंह के घर गया था। आहार के पास बांस के पेड़ के पास बैठे उसके दादा कपिलदेव सिंह ने उसे वहां बैठा लिया था। शाम छह बजे तक शुभम घर नहीं लौटा तब खोज बीन करने पर देखा की आहार में उसकी साइकिल और दूध लाने वाला बर्तन पड़ा है, अपने पूत्र  शुभम की साइकिल को आहर में देखते ही उसकी मां खुशबू देवी  आहार में कूद गई। बाद में अन्य लोगों ने आहार से शुभम के शव को बाहर निकाल कर तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंच कर उपस्थित लोगों से जानकारी ली। शुक्रवार की सुबह उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने गांव में पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया व परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया। शुभम की माता खुशबू देवी ने पुलिस को बताया कि उनके ससुर कपीलदेव सिंह तीन दिनों से आहार के पास बैठ रहे थे। उन्होंने बेरहमी से गला दबाकर शुभम की हत्या कर शव को आहार में फेक दिया। हत्या के बाद आरोपी दादा कपीलदेव सिंह फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि मामले में किसी ने आवेदन नहीं दिया है। पुलिस ने संबंधित लोगों का बयान दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

Follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post