जमशेदपुर में जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत

Crime

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी इलाके में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय बरखा कुमारी यादव के रूप में हुई है, जो साकची में नौकरी करती थी। परिवारवालों के अनुसार, बरखा ने आपसी विवाद के कारण रविवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। हालांकि, घटना की सूचना पुलिस को बुधवार को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई शिव कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते बरखा ने यह कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

इस दुखद घटना से परिवार में शोक की लहर है, और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post