Ranchi-Chanho:- नाबालिग को किया गर्भवती फिर उसके मृत नवजात को दफनाया, गिरफ्तार
Ranchi-Chanho:- नाबालिग को किया गर्भवती फिर उसके मृत नवजात को दफनाया, गिरफ्तार
न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
Ranchi-Chanho : थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने मंगलवार की दोपहर एक मृत नवजात को जन्म दिया था। इसके बाद पीड़िता को गर्भवती करने के आरोपी ने नवजात को दफना दिया। जानकारी मिलने पर चान्हो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को नवजात के शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं नाबालिग का यौन शोषण कर उसे गर्भवती करने के आरोपी कुड़ू के सलगी चापी निवासी सधनू महली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि आरोपी सधनू महली वर्तमान में चान्हो के ओपा में रहता था, जहां शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण करता रहा। नाबालिग ने मंगलवार को मृत नवजात को जन्म दिया। इसके बाद सधनू महली ने मृत नवजात को कब्र में दफना दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने चान्हो थाना में पोक्सो एक्ट के तहत सधनू महली के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।
follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran
subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI
Related Post