3.5 लाख रुपए महीने के सर्वाधिक स्टाइपेंड पर एक्सएलआरआई के 100 फीसदी छात्रों को समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट
न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
जमशेदपुर: एक्सएलआरआई के छात्रों को प्लेसमेंट से पहले ही हर महीने 3.50 लाख रुपए मिलेंगे. अप्रैल 2025 से जून 2025 तक यह राशि मिलेगी. एक्सएलआरआई में पिछले कुछ दिनों से समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट (एसआईपी) का आयोजन किया जा रहा था. इसमें सत्र 2024-2026 के बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के सभी 100 प्रतिशत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए लॉक किया गया. प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गयी कि इस बार एक्सएलआरआई के कुल 576 विद्यार्थियों को देश और दुनिया की अलग-अलग बड़ी कंपनियों ने इंटर्नशिप के लिए लॉक किया है.
576 विद्यार्थियों को कुल 604 ऑफर दिए गए
एक्सएलआरआई की ओर से बताया गया कि इस बार संस्थान के कुल 576 विद्यार्थियों को कुल 604 ऑफर दिए गए. इनमें कुल 133 कंपनियां शामिल हैं. 37 कंपनियां ऐसी हैं, जो पहली बार समर इंटर्नशिप में आयी हैं. इनमें कंसल्टिंग, फाइनांस, सेल्स, मार्केटिंग, जेनरल मैनेजमेंट, प्रोडक्शन मैनेजमेंट ऑपरेशन, अनालिटिक्स एंड एचआर जैसी सेक्टर की कंपनियां शामिल थीं. एक्सएलआरआई के प्लेसमेंट अफेयर्स के चेयरमैन ए कनगराज ने कहा कि एक्सएलआरआई के प्रति रिक्रूटर्स का विश्वास लगातार बढ़ रहा है. इस साल 37 नई कंपनियां आयी है, जो अपने आप में नायाब उदाहरण है.
64 प्रतिशत विद्यार्थियों को 1.5 लाख रुपये से अधिक का स्टाइपेंड
एक्सएलआरआई प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इतने बड़े बैच साइज होने के बावजूद इस बार पूर्व की तुलना में इंटर्नशिप की राशि में बढ़ोत्तरी हुई है. एवरेज स्टाइपेंड 1.67 लाख रुपए जबकि मीडियम स्टाइपेंड 1.60 लाख रुपए दी गयी है. बीएफएसआइ सेक्टर में सर्वाधिक स्टाइपेंड 3.5 लाख रुपये का ऑफर दिया गया है. टॉप 10 प्रतिशत विद्यार्थियों को 2.54 लाख प्रति माह, 25 प्रतिशत विद्यार्थियों को 2.42 लाख रुपये प्रतिमाह, जबकि 50 फीसदी विद्यार्थियों को 2.27 लाख रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जायेगा. वहीं, 84 फीसदी विद्यार्थियों को प्रति माह 1 लाख रुपये जबकि 64 प्रतिशत विद्यार्थियों को 1.5 लाख रुपये दिया जाएगा.
किस सेक्टर की कौन प्रसिद्ध कंपनियां ने किया लॉक
कंसल्टिंग एंड एडवाइजरी- एक्सेंचर स्ट्रेटजी, अकॉर्डियन पार्टनर्स, एयॉन कंसल्टिंग, बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप, एवरेस्ट ग्रुप, सिनर्जी कन्सल्टिंग
बीएफएसआइ- एक्सिस बैंक, बजाज फिन सर्व, सिटी बैंक, एचडीएफसी एग्रो, कोटक महिंद्रा बैंक, एस्सार कैपिटल
एफएमसीजी- एशियन पेंट, आइटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोकाकोला, सन फार्मा, लॉरियल, डाबर,आइटीसी
आइटी एंड इ कॉमर्स- एमेजॉन, फ्लिपकार्ट, गूगल, मास्टर कार्ड, माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग, सोनी पिक्चर्स
एक्सएलआरआइ ने एक और शानदार समर प्लेसमेंट सीजन में पिछले सभी रिकार्ड को तोड़ दिया है. यह संस्थान के वर्षों की शानदार विरासत, लीडरशिप व विद्यार्थियों की आउट ऑफ द बॉक्स थिंकिंग की बदौलत हुआ है. हम उन सभी संस्थानों के प्रति आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए चुना है. एस जॉर्ज एस.जे, डायरेक्टर, एक्सएलआरआइ
क्या था बैच साइज- 576
कितनी कंपनियां पहुंची- 133
दिये गये कितने ऑफर- 576
क्या रहा सर्वाधिक ऑफर- 3.5 लाख प्रति माह
64 प्रतिशत विद्यार्थियों को कम से कम कितना स्टाइपेंड मिलेगा- 1.5 लाख
Follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran
Subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI
Related Post